सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग शहर सहित तीन स्थानों पर संचालित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी छह से 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2024-25 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं क्रमश: सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट और एनडीए/ सीडीएस की तैयारी व मार्गदर्शन के लिए कोचिंग संचालित की जाएगी।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (बालक), कृषक इंटर कॉलेज महोली और महमूदाबाद में निशुल्क कोचिंग चलेगी। जिले के इच्छुक छात्र व छात्राएं 6 से 16 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रथम तल कक्ष संख्या-130 विकास भवन में आवेदन पत्र प्राप्त कर अपने समस्त शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।