फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट का व्हील टूटा, किसान की मौत

Wed, 11 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यहां हुअा हादसा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र में बुधवार को सिंचाई के दौरान पंपिंग सेट का व्हील टूटकर खेत में मौजूद किसान के जा लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मानपुर तेरवा निवासी गाजीराम (45) ने खेत में गन्ना बो रखा था। बुधवार को वह पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक पंपिंग सेट का व्हील टूट गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, व्हील का टूटा हुआ एक हिस्सा काफी वेग से गाजीराम से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे लेकिन तब तक ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पंपिंग सेट की व्हील किन कारणों से टूटी, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें