फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल हुआ बेदम

Thu, 17 Mar 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याओं के निराकरण को मुख्यमंत्री की आईआरजीएस (समंवित शिकायत निवारण प्रणाली) का जिले में दम निकल रहा है। कारण यह है कि आईआरजीएस के जरिए आए 1261 शिकायतें लंबित हैं, लेकिन इनके निस्तारण के बजाए अफसर सीएम के ड्रीम प्रणाली के संचालन में लापरवाह बने हैं। जबकि समयावधि भी बीत चुकी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि यहां पर शिकायतों का अंबार लगा है। मालूम हो कि आमजन की शिकायतों का फौरीतौर पर निस्तारण के लिए सीएम अखिलेश की पहल पर जनसुनवाई पोर्टल तैयार किया गया है। इससे आवेदकों को भाग-दौड़ से राहत मिलेगी, वहीं प्रशासन को भी हर शिकायत के समाधान को अलग-अलग पत्रावली नहीं बनानी पडे़गी।

लेकिन जिले में यह पोर्टल बेहद कच्छप गति से चल रहा हैं। आलम यह है कि इस पोर्टल पर 1261 के करीब शिकायतें लंबित हैं। पर विभागीय अफसर शिकायतों के समाधान में रूचि ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लंबित शिकायतें समय बीतने के बाद भी निस्तारण की राह  देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें