फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 रूटों पर जल्द शुरू होगी जनता बस सेवा

Mon, 09 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण अंचलों में लोगों को जल्द ही सस्ती रोडवेज बस सेवा का फायदा मिलेगा। जिले में 10 से अधिक ऐसे रूट चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई, जहां पर रोडवेज बस सेवा न होने से मुसाफिरों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। इन्हीं रूटों पर जनता रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। परिवहन विभाग इन मार्गों का सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती चरण में एक फरवरी से ग्रामीण अंचल के रूटों पर 50 बसें लगाई जा चुकी हैं। इससे लोगों का सफर आसान हो रहा है। वहीं, अब कुछ नए रूट भी चिह्नित किए जा रहे हैं। इन रूट पर भी आवश्यकता के अनुसार जल्द ही बसों को चलाया जाएगा। इन बसों पर सफर करने वाले लोगों को पहले से निर्धारित किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें