फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीटीओ ने सीज की बस, नाराज मुसाफिर सड़क पर बैठ गए

Fri, 06 Mar 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सड़क पर बैठे मुसाफिर।
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। बाबा जयगुरुदेव के समर्थकों को ले जा रही बस को यात्री कर अधिकारी मो. आब्दीन ने शुक्रवार को हाईवे पर सीज कर दिया। मिन्नतों के बावजूद यात्री कर अधिकारी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई से नाखुश बस में सवार महिलाएं, बच्चे आदि मिश्रिख मार्ग पर फायर ब्रिगेड दफ्तर के सामने सड़क पर बैठ गए। इसके बाद हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने यात्रियों की मान-मनौव्वल कर उन्हें सड़क से हटाया। मांग पर अड़े यात्रियों के तेवर देख यात्री कर अधिकारी भी बैकफुट पर आ गए। उन्होंने जुर्माना अदा करने के बाद बस को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें