सीतापुर। मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित 27वीं वार्षिक घुड़सवारी पुलिस प्रतियोगिता में सीतापुर पीटीसी की टीम ने स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया है। एडीजी पीटीसी विजय सिंह मीणा ने फोन पर वार्ता कर खिलाड़ियों को बधाई दी।
एडीजी पीटीसी विजय सिंह मीणा ने बताया कि पीटीसी सीतापुर से 12 अश्वों व छह राइडर की टीम मुरादाबाद गई है। इसमें इंडियन फाइल टीम टेंट पेगिंग में हिमांशु कुमार, अविनाश कुमार, अजय सिंह, मोहित कुमार और कुलदीप की टीम ने रणकुंभ, अहिल्या, चंचल, पृथ्वी और चैंपियन अश्वों के साथ प्रतिभाग किया। टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। शो जंपिंग प्रिलिमनरी में हिमांशु कुमार, अजय सिंह और अविनाश कुमार की टीम को रजत पदक मिला है। सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।