फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, आपत्तियां एक दिसंबर तक

Sat, 28 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 3631 शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। सूची सार्वजनिक होने के बाद शिक्षकों को अपनी वरिष्ठता से संबंधित विवरणों की जांच करने का अवसर दिया गया है। यदि किसी शिक्षक को सूची में दर्ज नाम, सेवा अवधि या अन्य विवरणों को लेकर कोई आपत्ति है तो वह एक दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद विभाग की ओर से अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक काफी समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। शिक्षकों की मांग को देखते हुए शासन स्तर से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाना है। इस प्रक्रिया में संबंधित शिक्षकों के लिए पांच वर्ष की सेवा अनिवार्य निर्धारित की गई है।
इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉकवार शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक कर दिया है। सूची जारी होने से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों में उम्मीद जगी है। अब शिक्षक अपने नाम और अन्य आवश्यक अभिलेखों में दर्ज विवरण का मिलान कर सकेंगे। आपत्तियों के परीक्षण और आवश्यक संशोधन के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर आगे की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। एक दिसंबर तक शिक्षक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

स्व प्रमाणित छायाप्रति संग पहुंचना होगा डायट
पदोन्नति सूची में क्रमांक 1 से 1850 तक के शिक्षक 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डायट पर उपस्थित होंगे। इसी तरह, क्रमांक 1851 से 3631 तक के शिक्षक 1 दिसंबर को डायट पर उपस्थित होंगे। इस दौरान शिक्षकों को हाईस्कूल प्रमाणपत्र, प्रथम नियुक्ति पत्र, पदोन्नति आदेश, अंतरजनपदीय स्थानांतरण आदेश, दिव्यांग प्रमाणपत्र और टीईटी उत्तीर्ण प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें