सीतापुर। तेज हवा और बेमौसम बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, वे तीन दिन में इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दें। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि फसल बीमा से बीमित किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल के नुकसान की जानकारी दें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति की सूचना देने के लिए कृषि विभाग ने टोल फ्री नंबर 14447 जारी किया है। किसान इस नंबर पर काल कर फसल को हुए नुकसान की जानकारी दे सकते हैं।