सीतापुर। हाथरस जिले में दलित युवती संग सामूहिक के बाद हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को लालबाग पर कैंडिल मार्च निकाला।
संगठनों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व एक सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की है। जनपद हाथरस में दरिंदों ने एक दलित युवती के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी है।
इस घटना से आक्रोशित आजाद समाज पार्टी, जिला युवा कांग्रेस कमेटी, करुणा फाउंडेशन ने शहर में कैडिंल मार्च निकाला। दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने मांग की। कैंडल मार्च निकालने के दौरान सपा नेत्री गीता सिंह, सुमन भार्गव शामिल रहीं।