बट्सगंज स्थित निजी हॉस्पिटल के बाहर बिलखते कंचनी के परिजन। संवाद
सीतापुर। प्रसव के बाद महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार देर शाम बट्सगंज स्थित निजी अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटी रही।
सदर कोतवाली इलाके के पिपरी निवासी कंचनी (25) को प्रसव पीड़ा होने पर 25 मई की रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को ऑपरेशन से पुत्र की जन्म हुआ। इसके बाद कंचनी की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लखनऊ ले गए।
वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शुक्रवार देर शाम शव लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी प्राथमिकी दर्ज करने व 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे। एसडीएम सदर, कोतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम देर रात तक परिजनों को मनाने में जुटी रही।