फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लाल निशान का विरोध, डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी। - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाए गए हैं। इन निशानों को लेकर सोमवार को स्थानीय निवासी भाजपा नेता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान लोगों ने डीएम से कहा कि ये निशान पुराने कब्जेदारों को नजरअंदाज करते हुए लगाए गए हैं। डीएम डॉ. राजा गणपति ने आर ने आश्वासन दिया कि किसी का भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग व सीतापुर नगर पालिका के अधिकारियों ने वैदेही वाटिका से कांशीराम कॉलोनी तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाए हैं। सोमवार से वैदेही वाटिका से अतिक्रमण भी चलना था, लेकिन नगर पालिका और पीडब्लूडी विभाग द्वारा लगाए गए लाल निशान के खिलाफ स्थानीय निवासी लामबंद हो गए। रविवार को भी लोगों ने भाजपा नेता सागर गुप्ता के साथ नगर विकास राज्यमंत्री से मुलाकात की थी। मंत्री के आश्वासन के बाद सोमवार को भाजपा नेता के साथ स्थानीय निवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं, व्यापारियों ने भी कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। इसके बाद सभी लोगों ने डीएम से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
33 मीटर तक लगे हैं निशान
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर 33 मीटर तक लाल निशान लगे हैं। इसमें सड़क पर एक भी दुकान नहीं बचेगी। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों का जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने डीएम से कहा कि स्थाई निर्माण को नुकसान न पहुंचा जाए। इस पर डीएम अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें