फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस फीस जमा कराने पर भड़के अभिभावक

Tue, 14 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
schools
विज्ञापन
रीजेंसी पब्लिक स्कूल में मार्च माह की दोबारा फीस लिए जाने से अभिभावक भड़क गए और स्कूल परिसर में हंगामा करने लगे। उसके बाद प्रबंधक ने अभिभावकों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया। इसके बाद अभिभावक शांत हो गए। 
विज्ञापन


रीजेंसी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अभिभावक फीस जमा करने पहुंचे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल द्वारा चालू सत्र की पूरी फीस जमा कराई जा चुकी है। अब नए सत्र की एडवांस में फीस जमा हो रही है। इस फीस में मार्च की भी फीस ली जा रही है।

जबकि मार्च माह की फीस पिछले सत्र में ली जा चुकी है। स्कूल द्वारा जो फीस रसीद दी जा रही है, उस पर मार्च माह अंकित है। इससे अभिभावक भड़क गए और वही पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने काफी देर तक अभिभावकों को शांत कराने का प्रयास किया पर वह संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद प्रबंधक एमएफ जैदी पहुंचे। उन्होंने  अभिभावकों से बातचीत की। उनसे केवल 12 माह की ही फीस लेने की बात कही। इस पर अभिभावक समझ गए। हंगामा बंद करते हुए फीस जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें