फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूर

Fri, 04 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर संगठन के बैनर तले मनरेगा मजदूरों ने काम न मिलने पर विकास भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जिसके जरिए काम मिलने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


उसके बाद अपर जिलाधिकारी व मनरेगा डीसी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को भाकपा माले ने समर्थन दिया।

बृजबिहारी का कहना है कि जिले में मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। प्रशासन ने हर महीने की एक तारीख को मनरेगा दिवस पर काम की डिमांड लेने की बात कही थी। इसके बावजूद इस दिवस पर कोई डिमांड नहीं ली गई है।
विज्ञापन


जिस पर अपर जिलाधिकारी व मनरेगा डीसी से वार्ता हुई है जिसमें उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को 19 ब्लॉकों के 160  ग्राम सभाओं के मनरेगा मजदूरों की डिमांड मनरेगा डीसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


साथ ही आश्वासन दिया गया है मनरेगा दिवस पर डिमांड ली जाएगी। अगर वहां पर नहीं होती है तो जिला मुख्यालय पर मनरेगा डीसी को डिमांड दी जा सकती है।

इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने तीन दिन के अंदर फसली मुआवजा वितरित करने की बात कही है। सकरन इलाके के पांच लोगों पर हुई गुंडा एक्ट के मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं इंदिरा आवासों के लिए सूची सौंपी गई है। इस पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें