सीतापुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट राम भरत तिवारी ने जिले में पहली जनवरी से 15 फरवरी तक धारा-144 लागू की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न त्योहारों, विधानसभा चुनाव, विश्वविद्यालयों, बोर्ड व भर्ती बोर्डों की परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।