फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कारागार मंत्री ने बांटे उज्ज्वला सब्सिडी राशि के चेक

Wed, 15 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पात्र लाभार्थी महिला को सब्सिडी राशि का सांकेतिक चेक देते कारागार राज्यमं
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी राशि के चेक वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री व नगर विकास राज्यमंत्री ने चेक का वितरण किया। इसके साथ लोकभवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लाभार्थियों को 559.50 रुपये की सब्सिडी राशि का सांकेतिक चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा कि हमारी सरकार जो भी योजनाएं संचालित करती है, उसको धरातल पर उतारने का काम अवश्य करती है। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि जब से हमारी सरकारी आई है, तब से हम लोग निरंतर विकास के कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के ऐसे लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और जिनके आधार प्रमाणित हैं। जिले में 6,00,062 कनेक्शन प्रचलित हैं, जिसमें से एसीटीसी कनेक्शन 4,92,366, बीसीटीसी कनेक्शन 1,00,196 हैं। आधार प्रमाणित कनेक्शन 3,52,987 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें