फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवाओं का स्वावलंबन व ग्रामीण स्तर पर रोजगार का सृजन ही प्राथमिकता

Wed, 05 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते रालोद कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी सम्मिलित हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं को स्वावलंबी बनाना व ग्रामीण स्तर पर रोजगार का सृजन करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों, गांवों और गरीबों की आवाज को मुख्यधारा में लाना व ग्रामीण भारत के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना पार्टी की प्राथमिकता है। लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़कर महानगरों पर बढ़ रहे जनसंख्या के दबाव को रोका जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति और समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का समर्थन किया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता प्रदेश के विकास, किसानों के कल्याण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल व प्रदेश महासचिव आरपी सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले जिला आगमन पर इटौंजा टोल प्लाजा, मनवा, सिधौली, कमलापुर तथा जलालपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद पांडेय, जेपी सिंह, अभिषेक ठाकुर, गिरेंद्र प्रताप सिंह, छोटू सिंह, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें