फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिष विकास के एक्शन प्लान को अमलीजामा पहनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। योगी सरकार के अंतरिम बजट में नैमिषारण्य के विकास के लिए पर्यटन विभाग को 10 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

इस पर नैमिष विकास के एक्शन प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को सीडीओ-एडीएम ने अफसरों संग बैठक कर चर्चा की। साथ ही नैमिषारण्य के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नैमिषारण्य में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गेस्ट हाउस में बुधवार को सीडीओ संदीप कुमार व एडीएम विनय कुमार पाठक ने विभागीय अफसरों संग बैठक की।
इसमें अफसरों ने नैमिष के विकास का एक्शन प्लान बताया। कहा कि धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ, देवदेवेश्वर, रुद्रावर्त, भूतेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर की मरम्मत व रंगरोगन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गऊघाट और चरण कुंड की सफाई कराई जाएगी। साथ ही कपड़े बदलने वाले चेंजरूम ठीक कराए जाएंगे। दधीचि कुंड व होली परिक्रमा मार्ग को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
चक्रतीर्थ का नया विद्युत कनेक्शन, तीर्थ के आठों कोनों पर लगी छतरी में लाइट, रुद्रावर्त और देवदेवेश्वर में सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
ललिता देवी मंदिर के पंचप्रयाग तीर्थ की सफाई एवं पेयजल के लिए टंकी का निर्माण होगा। मिश्रिख परिक्रमा में प्रकाश, पेयजल, सड़क व शौचालय निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें