फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाढ़ में फंसी गर्भवती....मकान गिरा तो सायरन संग मची भगदड़

Thu, 26 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू की बाढ़ में नीलम (काल्पनिक नाम) फंसी हैं और प्रसव पीड़ा से कराह रही हैं, लेकिन बाढ़ के कारण हम आने में सफल नहीं हो पा रहे हैं.... । ये सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को मोबाइल के जरिए दी जाती है। तुरंत एंबुलेंस गांव पहुंचती है और नीलम को अस्पताल ले जाया जाता है। स्टॉफ नर्स अर्चना व निशा ने सामान्य प्रसव कराया। नीलम ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन

यह घटनाक्रम बाढ़ से राहत व बचाव को लेकर किए गए पूर्वाभ्यास का है जिसे बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कस्बे के मेला मैदान पर पूर्वाभ्यास की इसी कड़ी में अचानक एक मकान ढह जाता है और भगदड़ मच जाती है। तुरंत सायरन बजने लगता है। पुलिस व प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुट जाता है। मलबे में दबे एक व्यक्ति को एंबुलेंस से प्राथमिक विद्यालय रामपुर मथुरा में निर्मित फील्ड हॉस्पिटल रेस्क्यू मेडिकल यूनिट पहुंचाया जाता है, जहां डॉ. शिवाकांत पटेल इलाज शुरू करते हैं।
विज्ञापन

सीपीआर देने बाद भी घायल की पल्स नहीं चलती है। चिकित्सक सिर में गंभीर चोट के कारण उसे मृत घोषित कर देते हैं। इसी तरह बाढ़ के पानी में डूबने से बेहोश अमर सिंह को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली जाती है।
अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि बाढ़ आपदा में फंसे व्यक्ति की आप कैसे मदद कर सकते हैं या प्रशासन को सहायता के लिए सूचना दे सकते हैं।
इस मॉकड्रिल में अग्निशमन, आपूर्ति व पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य व होमगार्ड विभाग पुलिस विभाग, विकास एवं राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, परिवहन, दूरसंचार, सिंचाई विभाग की सक्रिय भागीदारी रही।
इस मौके पर महमूदाबाद एसडीएम बालकृष्ण सिंह, नायब तहसीलदार राकेश कुमार पाल, बीडीओ प्रतिभा जायसवाल, एडीओ पंचायत ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव, एसएचओ कृष्णनंदन तिवारी आदि मौजूद रहे।


चहलारी व लखनीपुर में भी किया गया मॉकड्रिल
बेहटा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनीपुर और रेउसा ब्लॉक के चहलारी में भी बाढ़ से निपटने की तैयारियों के क्रम में मॉकड्रिल की गई। इस दौरान बाढ़ के समय नदी में फंसे हुए लोगों नाव से सुरक्षित शिविर तक पहुंचाने, डूबते हुए बालक को निकाल कर अस्पताल ले जाने आदि का पूर्वाभ्यास किया गया। लहरपुर एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बाढ़ के समय सभी से सतर्कता बरतने की अपील की। तहसीलदार मनीष कुमार व नायब तहसीलदार अशोक कुमार मौजूद रहे।
लाइफ जैकेट पहनने का बताया तरीका
लहरपुर में मानपुर मल्लापुर घाट पर पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान भारतीय सेना से आए प्रेक्षक भी मौजूद रहे। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने ग्रामीणों को आपात स्थिति में लाइफ जैकेट पहनने का तरीका समझाया। साथ ही लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित कराई कि आप लोग गोवंशों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। प्रशासन आपके व आपके पशुओं के खाने पीने का पूरा ध्यान रखेगा। साथ ही मेडिकल टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की। मवेशियों को सुरक्षित स्थान पूर्व माध्यमिक विद्याीलय मानपुर मल्लापुर पहुंचाया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल ने कहा कि आपदा के समय अफवाहों से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें