सीबीएसई के 12वीं के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। इन परिणामों में जिले की प्रकृति आनंद ने 96.2 फीसदी अंकाें के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं जिले की टॉप टेन सूची में इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स का दबदबा रहा। परिणाम आते ही होनहारों ने मिठाई बांट व गले मिलकर कामयाबी का जश्न मनाया।
सीबीएसई 12वीें के नतीजे जानने की उत्सुकता परीक्षार्थियों में शनिवार सुबह से दिखने लगी। दोपहर करीब 11:30 बजे नतीजे घोषित हुए। इंटरनेट पर नतीजे देखते ही स्टूडेंट्स के चेहरे दमक उठे। बेहतरीन अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की खुशी देखते ही बनती थी। सफलता अर्जित करने के बाद मेधावी अपने अभिभावकों व गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के बाद सहपाठियों के संग जश्न में डूब गए।
जिसके चलते घरों से लेकर शहर की गलियों व रेस्टोरेंट में गहमागहमी बढ़ गई। परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा प्रकृति आनंद ने सर्वाधिक अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। जबकि दूसरे स्थान पर सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्र वंशज नगेश पांडेय रहे।
उन्हें 94.6 फीसदी अंक मिले। तीसरे पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अमित कु मार काबिज हुए हैं। उन्हेें 94.4 प्रतिशत अंक मिले। जबकि इसी विद्यालय की साक्षी सिंह भी 94.4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। केंद्रीय विद्यालय की ज्योति सिंह 93.4 फीसदी अंक लाकर चौथे स्थान पर रहीं।