फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: प्रधान बहू ने कर डाला ससुर की फर्म को भुगतान

Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शासन से लेकर डीएम और सीडीओ तक के फरमान गोंदलामऊ विकासखंड में जिम्मेदारों के ठेंगे पर हैं। विकास और निर्माण कार्यों की आड़ में चहेतों की फर्म पर भुगतान लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत उत्तरघौना की प्रधान के ससुर की फर्म पर ही एक लाख 35 हजार रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया। उक्त भुगतान ग्राम पंचायत को मिलने वाले पांचवें वित्त के बजट से किया गया है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों व इनके परिजनों के नाम पंजीकृत फर्मों को काम न देने के आदेश शासन स्तर से कई बार हो चुके हैं। 21 मार्च 22 को भी ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने शासनादेश जारी कर पूर्व के निर्देशों का पालन कड़ाई से करने को कहा था। सभी फर्मों के सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए थे।

इसी क्रम में डीएम और सीडीओ ने भी जनपद में तैनात सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को सत्यापन कराने के निर्देश दिए , लेकिन कई माह तक यह निर्देश अफसरों की फाइलों में ही दबे रहे। अमर उजाला ने जब इस पूरे खेल का खुलासा किया तो एक्शन शुरू हुआ। अब इसी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन



गोंदलामऊ विकास खंड की ग्राम पंचायत उत्तरघौैंना की ग्राम प्रधान साधना त्रिपाठी हैं। इनके ससुर का नाम राम गोपाल त्रिपाठी है। राम गोपाल की फर्म गोपाल कॉंट्रेक्टर्स एंड सप्लायर्स के नाम से है। ग्राम पंचायत को पांचवें वित्त से मिले बजट में से जून से दिसंबर 22 के बीच पांच बार में एक लाख 35 हजार 395 रुपये का भुगतान किया गया है। उक्त फर्म को अब तक बंद नहीं किया गया है, जबकि डीएम और सीडीओ लगातार निर्देश दे रहे हैं।
अब मामला संज्ञान में आया है। जांच करवा लेंगे। शासनादेश के विपरीत अगर फर्म संचालित है तो बीडीओ को रिपोर्ट भेजनी चाहिए थी। प्रधान को कोई भी परिजन फर्म संचालित नहीं कर सकता।
विज्ञापन

अक्षत वर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें