फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से 5 जनवरी के बीच होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Fri, 02 Dec 2016 11:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एग्जाम
विज्ञापन
जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 दिसंबर से 5 जनवरी 2017 के मध्य होगी। इन परीक्षाओं में 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व 50 प्रतिशत अंक बाह्य मूल्यांकन द्वारा दिए जाएंगे। इसको लेकर डीआईओएस ने कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि भले ही घोषित न हुईं हो लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा तिथि मुकर्रर कर दी गई है। 22 से 5 जनवरी के बीच परीक्षाएं कराईं जाएंगी। इंटर में प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे।

जबकि पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक द्वारा पचास प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शेष पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा इंटरमीडिएट के अनिवार्य खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी।  

प्रथम सप्ताह में खुलेगी वेबसाइट 
डीआईओएस ने बताया हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा व इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसको लेकर जनवरी के प्रथम सप्ताह में वेबसाइट खोल दी जाएगी। 

समय से करा लें परीक्षाएं
प्रधानाचार्य अपने स्तर से इंटरमीडिएट के खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं करा लें। हाईस्कूल के छात्र निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर ले।
विज्ञापन

राजा भानु  प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें