फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निबंध में प्राची, भाषण में शीतू और रत्नाकर ने मारी बाजी

Fri, 12 Sep 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पिसावां में प्रतियोगिता की विजेता को मेडल देते प्रधानाचार्य डाॅ. देवेश सिंह। 
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। कस्बे के संत सूरज बाबू महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आनंद यादव ने वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों, कारणों और निवारण के उपायों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन न केवल पर्यावरण, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। गोष्ठी के दौरान वाद-विवाद, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध लेखन में प्राची वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण कला प्रतियोगिता में शीतू मिश्रा और रत्नाकर दीप मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन तीनों प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य देवेश सिंह ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान अध्यापक उमाशंकर यादव, अरविंद सिंह, शुभम शुक्ला, दीप्ती, गरिमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें