फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बिजली विभाग के कर्मचारी। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन के निजीकरण के विरोध में बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सरकार से इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर व कर्मचारी विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सुबह कार्य बहिष्कार करके अधिशाषी अभियंता प्रथम के कार्यालय के सामने एकत्र हुए। यही पर एक सभा आयोजित करके धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला संयोजक आनंद प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार पावर कॉर्पोरेशन का निजीकरण करके प्राइवेट घरानों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसी वजह से बिल लाया गया है। हम लोग इसका विरोध करते हैं। अगर यह बिल आ जाएगा तो किसान व उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। बिजली महंगी हो जाएगी।
प्राइवेट कंपनियां मनमानी करेंगी। वह सभी का जमकर शोषण करेंगी। इस शोषण को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया है। जब तक यह बिल वापस नहीं होगा। हम लोग इसका विरोध जारी रखेंगे। इस प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता सीपी यादव, अधिशाषी अभियंता एके श्रीवास्तव, केसी आजाद, अवर अभियंता आरएन राठौर सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें