सीतापुर। बिसवा उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बृहस्पतिवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया ने कि इस उपकेंद्र के तहत आने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। कुछ जगहों पर मरम्मत का काम होना है। इस वजह से सुबह 8 से 10 बजे तक इससे जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।