फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिव्यांगों के लिए पहली सितंबर से लगेंगे शिविर

Fri, 28 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सदर लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांगों को कृत्रिम सहायक उपकरणों से लाभान्वित करने के लिए पहली से सात सितंबर तक संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के विशेषज्ञों की टीम की ओर से एडिप योजना के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र सीतापुर के तहत आने वाले ब्लॉकों में दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक उपकरणों से लाभान्वित करने के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बिसवां ब्लॉक में एक सितंबर को शिविर लगेगा।

इसी तरह महमूदाबाद ब्लॉक में दो सितंबर को, लहरपुर ब्लॉक में तीन सितंबर को, खैराबाद ब्लॉक में पांच सितंबर को और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में सात सितंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया है कि पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किए जाने वाले कृत्रिम सहायक उपकरणों के लिए आयोजित किए जाने वाले परीक्षण शिविरों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम से आने वाली विशेषज्ञों की टीम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में अनिवार्य रूप से प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों का परीक्षण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें