फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर सहित 200 गांवों में ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 27 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सुदामापुरी में फाल्ट खोजता बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर सहित करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार को बेपटरी रही। शहर में दो से तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। उधर, गांवों में तार टूटने, जंपर उड़ने व इनकमिंग ट्रॉली में फॉल्ट के चलते छह से आठ घंटे बिजली ठप रही। इस लंबी कटौती से घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए। इससे करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े नई बस्ती मोहल्ले में शनिवार रात ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई। इससे रात 10 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति तीन घंटे बाद एक बजे बहाल हो पाई। इस लंबी कटौती से घरों के इन्वर्टर कुछ ही देर में बंद हो गए। उपभोक्ताओं की नींद खराब हुई।

कजियारा, कोट व नवीन चौक इलाके में रविवार दोपहर जंपर उड़ गया। करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने विभाग के अफसरों से शिकायत की। इसके बाद टीमें फॉल्ट को तलाशने में जुट गईं। एक पोल पर फॉल्ट मिला। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। नैपालापुर इलाके में लोड अधिक होने के चलते केबल फुंक गया। इस घटना से आसपास के लोग घबरा गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग को फोन करके तत्काल आपूर्ति बंद करवाई। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। रेउसा में इनकमिंग ट्रॉली में फॉल्ट आ गया। इससे सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। रामपुर मथुरा इलाके के करीब 200 गांवों में तार टूटने, केबल फुंकने व ट्रांसफार्मर में दिक्कत के चलते छह से आठ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


उपभोक्ता राहुल व महेश ने बताया कि आए दिन समस्या बनी रहती है। अफसर फोन नहीं उठाते हैं, अगर उठाते हैं तो सही जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें