सीतापुर। भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र को गई बिजली की लाइन में मंगलवार सुबह फाॅल्ट आ गया। बारिश की वजह से मरम्मत में दिक्कत हुई। करीब ढाई घंटे बाद दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे 30 से अधिक मोहल्लों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से रूक-रूककर बारिश शुरू हो गई। कई बार जोरदार बारिश भी हुई। इससे हुसैनगंज उपकेंद्र से आई मुख्य लाइन में पीएसी वाहिनी के पास फॉल्ट आ गया। इसके चलते भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई।
इस वजह से नगरपालिका की पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई।
उपभोक्ताओं ने बिजली अफसरों से शिकायत की तो सोशल मीडिया के जरिए फॉल्ट होने की सूचना दी। बारिश के कारण मरम्मत में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। (संवाद)