फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन दो-दो घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दीपावली पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को लेकर पॉवर कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। छह से 11 नंवबर तक रोस्टरवार मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत पारेषण खंड देवेंद्र सिंह ने बताया 132केवी उपकेंद्र मिश्रिख में छह नंवबर को मरम्मत का कार्य होगा। इस दिन 12 से 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार 220केवी उपकेंद्र हुसैनगंज में सात नंवबर को 12 से 2 बजे तक सीतापुर शहर, ग्रामीण व बिसवां तहसील की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

आठ नंवबर को 132 केवी उपकेंद्र नेरी में शटडाउन होगा। 9 नंवबर को 220 केवी उपकेंद्र हुसैनगंज सीतापुर व 220 केवी मेन बस में शटडाउन होगा। सीतापुर व ग्रामीण आंशिक की आपूर्ति बंद रहेगी। 10 नवंबर को 132 केवी सिधौली व 11 को 132 केवी उपकेंद्र लहरपुर में आपूर्ति 12 से दो बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें