सीतापुर। नैपालापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से करीब 50 हजार उपभोक्ताओंं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति हो रही थी।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। पहले उपभोक्ताओं ने लगा कि सामान्य कटौती हुई है। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन लंबी कटौती के चलते इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। निजी हैंडपंप के जरिए लोगाें ने पेयजल समेत अपनी जरूरतें पूरी कीं। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।