फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली

Thu, 20 Jul 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
भवानीपुर फीडर में अनुरक्षण कार्य के चलते गुरुवार को आधे शहर में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। करीब 12 से अधिक मोहल्लों में लोग उमस भरी गर्मी में परेशान नजर आए। शाम चार बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। 
विज्ञापन


भवानीपुर फीडर में अनुरक्षण कार्य होना था। इस कारण पावर कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आधे शहर के मोहल्लों में सप्लाई बंद रखने का एलान किया था।

गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी भवानीपुर फीडर पर पहुंच गए थे। 11 बजे सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद कर्मचारी भवानीपुर फीडर की मरम्मत में जुट गए। यह काम शाम चार बजे तक चला।
विज्ञापन


उसके बाद विद्युतापूर्ति की बहाली हो सकी। इससे करीब पांच घंटे पुराने सीतापुर, श्यामनाथ, कजियारा, हरदोई रोड, रामनगर और एनवीपी फीडर की आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान दिखे। हालांकि कटौती की सूचना पहले से मिलने के कारण लोगों ने पेयजल आदि के इंतजाम पहले से कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें