फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गर्मी बढ़ने के साथ गहराने लगा बिजली संकट

Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/रामपुर मथुरा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी नखरे दिखाने लगी है। अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने जीना मुहाल कर दिया है। लहरपुर क्षेत्र में लोड बढ़ने से प्रतिदिन ट्रांसफार्मर फुंकने व एबीसी केवल जलने की घटनाओं से विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। निर्धारित रोस्टिंग भी धड़ाम हो गई है।
विज्ञापन

दिनेश पटेल बताते हैं, कि बिजली की आवाजाही के चलते हर समय पसीने से तर-बतर रहना पड़ता है। अगर कुछ देर बिजली आती भी है तो लो-वोल्टेज के कारण पंखे व कूलर नहीं चल पाते हैं। किसान राजेंद्र विक्रम, दिलीप शुक्ला, निखिल मेहरोत्रा, राजित राम वर्मा, विद्याराम वर्मा आदि ने बताया कि बिजली की किल्लत से फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। नहरों में भी इस समय पानी नहीं है। फसलें सूख रही हैं। रामपुर मथुरा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हैं।
बांसुरा पॉवर हाउस से करीब 22 हजार उपभोक्ता जुड़े है। क्षेत्र में दशकों पुरानी जर्जर लाइनें सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रही है। अक्सर ट्राॅली जलने, तारों के टूटकर गिरने व झूलते तारों के टकराने का सिलसिला चलता रहता है। थोड़ी सी हवा चलने से आपूर्ति ठप कर दी जाती है। राजू, शरीफ, मोहम्मद अहमद आदि ने बताया कि इस समय 24 घंटे में महज पांच से छह घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली के बगैर जीना मुहाल हो गया है। जेई गोविंद कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर लोहे के तार लगे हुए हैं, जो काफी पुराने है। उन्हें बदलवाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें