फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के केसरा ग्राम पंचायत निवासी शोभित (22) का शव शुक्रवार शाम गांव निवासी मुन्ना के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजनों को आशंका है कि शोभित के साथ कोई अनहोनी हुई है। परिजनों की आशंका पर शनिवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


केसरा ग्राम पंचायत निवासी मोलहे ने बताया कि शोभित (22) बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को उनका पता नहीं लगा।
शुक्रवार देर शाम वह गांव के ही मुन्ना के बाग की ओर गए तो वहां शोभित का शव फंदे पर लटका देखा। उन्हें आशंका है कि शोभित के साथ कोई अनहोनी हुई है। शोभित पर किसी भी बात का कोई तनाव नहीं था। ऐसे में उसकी आत्महत्या की बात समझ से परे है। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें