फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बूथ का फीता काटा। शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने मातृ सुरक्षा केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल की स्वच्छता बनाए रखी जाए।
अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों से पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर, सीएमएस डॉ. सुनीता कश्यप सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। पहले दिन पूरे जिले में बूथ के माध्यम से अभियान चला। इस दौरान रविवार को भी परिषदीय विद्यालय खुले रहे। एक लाख बच्चों को ड्राॅप पिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें