फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दिवाली

विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र में वृद्ध महिला का चश्मा देखते एसओ हनुमंत लाल तिवारी। - फोटो : रेउसा क्षेत्र में वृद्ध महिला का चश्मा देखते एसओ हनुमंत लाल तिवारी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले भर में थानाध्यक्षों ने दिवाली के मौके पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटीं। रेउसा हनुमंत लाल तिवारी ने बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर उनको मिठाई व तमाम उपहार दिए। इस बीच उन्होंने बुजुर्ग महिला का चश्मा टूटा हुआ देखा तो उन्होंने चश्मा बनवाने का आश्वासन दिया। महिला को मिठाई व कपड़े भी दिए। अपने बीच थानाध्यक्ष को पाकर महिला ने खुशी जताई। इसके अलावा तंबौर थानाध्यक्ष बृजेश राय, बिसवां थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश वर्मा, खैराबाद थानाध्यक्ष अनिल सिंह, शहर कोतवाल अनूप शुक्ला आदि ने भी जरूरतमंदों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें