सीतापुर। भाईदूज पर बहनों को आवागमन में कोई समस्या न हो, इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट में संचालित 40 बसों के अतिरिक्त 30 अन्य बसों को पूर्व से ही इस रूट पर बढ़ाया गया है। ये 70 बसें छठ पूजा तक चलती रहेंगी। इसके अलावा लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच व अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सवारियां भरते ही बसों को गंतव्य के लिए रवाना कर दें। बिना वजह बसों को कही भी खड़ा न किया जाए। मुसाफिरों को समय से उनको घर तक पहुंचाया जाए।