फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेउसा चौराहे पर लगे जाम में फंसा पुलिस का वाहन, परेशान हुए राहगीर

Tue, 13 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रेउसा में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार को स्थानीय पुलिस की लापरवाही से भीषण जाम लग गया। इसके चलते बिसवां, महमूदाबाद, तंबौर और बहराइच मार्ग से आने वाले वाहनों को घंटों जाम में फंसकर दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हर मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग गर्मी में पसीने से तरबतर होते रहे। इस दौरान यूपी 112 का एक वाहन भी जाम में फंस गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह के समय चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने कोई उचित प्रबंध नहीं किए थे। इस चौराहे पर महमूदाबाद, बिसवां तहसील की तरफ से वाहन आते हैं। इसके अलावा बहराइच की तरफ से भी वाहनों का आवागमन रहता है। रेउसा चौराहे पर आए दिन जाम लगने से राहगीरों के साथ व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है।

सोमवार को सुबह करीब 10 बजे जाम लगना शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कस्बे के कुछ बड़े व्यापारी ठेला-खोमचा लगवाने के नाम पर मनमानी रकम वसूलते हैं। इससे अतिक्रमण बढ़ता है और सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त न होने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें