फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शव का अंतिम संस्कार होने से पुलिस ने रोका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 15 Mar 2023 06:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में हुई थी महिला की मौत, सिर पर आई थी चोट, दूर के परिजनों ने दी थी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। थाना रामपुरकलां क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन उसका आननफानन अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। अचानक स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को यात्रा से रोक कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षाना क्षेत्र की सुशीला उर्फ पुष्पा (46) की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जीने से गिरकर महिला की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताई कि परिवार में पुत्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद हुई मारपीट में महिला के सिर पर चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार कराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दूर के परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को रोक लिया, फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्ध मौत होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें