फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भूकंप से कांपी धरती, प्रतिष्ठानों व घरों से बाहर भागे लोग

Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक आए भूकंप के झटकों से जिले की धरती कांप उठी। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। डर के कारण लोग घरों और अपने प्रतिष्ठानों से निकलकर सड़क पर जमा हो गए।
विज्ञापन

दोपहर में सब कुछ सामान्य था। दोपहर करीब 2:52 पर अचानक घरों में पंखे, चारपाई, तख्त, बर्तन, दरवाजे के पल्ले हिलने लगे। लोग चिल्लाते हुए घरों व कार्यालयों से बाहर की ओर भागे। इससे दहशत फैल गई। तहसीलदार शशि बिंदु द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप आने की सूचना मिली है। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें