पिसावां में एक केंद्र की शिकायत मिलने पर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। इससे वहां खड़े मतदाता भी घबराकर भाग खड़े हुए। कोई गन्ने के खेत में पहुंचा तो कोई घर में दुबक कर बैठ गया। जांच पड़ताल के बाद शिकायत फर्जी निकली। पिसावां विकास खंड के पुलिस बूथ महम्मदापुर प्रथम में मतदान चला रहा था।
करीब दो बजे किसी ने यहां पर फर्जी मतदान होने की पुलिस से शिकायत की। कुछ ही देर बाद भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस को देखते ही वहां पर भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। वहीं मतदाता इतना घबरा गए कि वह लाइन से हटकर बिना मत डाल घर की ओर चल दिए।
जब पुलिस वापस चली गई तो वह दोबारा मत डालने आए। जांच पड़ताल में यह शिकायत फर्जी निकली। इसके अलावा मिश्रिख विकास खंड के करमसेपुर में फर्जी वोटिंग चल रही थी। गांव वालों की इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।