फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश आश्रम के पास बनेगी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में कैलाश आश्रम के निकट पुलिस चौकी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संदना एसओ आरबी सुमन का कहना है कि थाना क्षेत्र के दो नंबर हल्का में गोमती नदी से सटे कैलाश आश्रम के पास पुलिस चौकी का प्रस्ताव पास किया गया है। भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह क्षेत्र अपराधों का गढ़ हुआ करता था, जिसके चलते पुलिस चौकी की जरूरत महसूस हो रही थी। यहां कार्तिक दशहरा व 84 कोसी परिक्रमा आदि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। गोमती नदी का यह जंगल एरिया है। सांसद ने भी पुलिस चौकी के लिए पत्र लिखा था, जिसको लेकर शासन ने मंजूरी दी है। बुधवार को थाना प्रभारी व क्षेत्रीय लेखपाल ने भूमि चिह्नित कर पुलिस चौकी की जगह का प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें