फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका कर दी थी खारिज

Thu, 30 Jan 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

पीड़िता के अनुसार सांसद शादी का झांसा देकर चार वर्ष से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


सांसद को को शहर कोतवाली पुलिस ने उनको लोहरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। सांसद के परिजनों की मानें तो सांसद एक प्रेस कांफ्रेंस कर सरेंडर करने वाले थे। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार किया। 

दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की कोर्ट ने की। सांसद की ओर से अधिवक्ता अतुल वर्मा, सोमेश त्रिपाठी व अरविंद वर्मा ने पक्ष रखा। वहीं, पीड़िता की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने बहस की।  
विज्ञापन


सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद सांसद की याचिका को खारिज कर दिया है और दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। इसके पहले सीजेएम न्यायालय ने सोमवार को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था।

गौरतलब है कि दुष्कर्म मामले में सांसद को बीती 25 जनवरी को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। वह सोमवार को कोतवाली नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश की कोर्ट से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी करवा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें