सीतापुर। डॉ. जगदीश गुप्त जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन रोटी गोदाम स्थित गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के गिरीश चंद्र मिश्र ने डॉ. जगदीश गुप्त की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. जगदीप गुप्त एक अच्छे चित्रकार भी थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों उपलब्धियां हासिल की है। कवि रमेश वाजपेयी, डॉ. अब्दुल अजीज अर्चन, जगदीश शुक्ल, संदीप सरस, ओमजी मिश्र, अशोक मिश्र, झंकारनाथ शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरएमपी कॉलेज के जयवीर सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार अरूणेश मिश्र, साकेत मिश्रा, गोपाल टंडन, रजनीश मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।