फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शायरों ने लोगों को इंसानियत और मोहब्बत का दिया पैगाम

Thu, 12 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खैराबाद में मुशायरा पेश करते शायर। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद। साहित्यिक संस्था खैराबाद फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार की रात फाउंडेशन के संस्थापक मरहूम सय्यद जिया अल्वी खैराबादी की याद में ऑल इंडिया मुशायरा एवं जिया अल्वी अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया। साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों और साहित्य प्रेमियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


मुशायरे ने अपनी अदबी रवायत, शायरी, खैराबाद की तहजीब और आपसी मोहब्बत के पैगाम से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायबरेली की मशहूर शायरा तारा इकबाल जबकि संचालन लखनऊ के शहबाज तालिब ने किया। मुशायरे में मुख्य अतिथि की हैसियत से नगर के समाजसेवी हाजी शफीक अंसारी, महंत कृष्णाचारी और दरगाह हजरत बड़े मखदूम साहब के सज्जादानशीन शोएब मियां मौजूद रहे।

मुशायरे में मोनिका अरोड़ा, नदीम, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. सुधा मिश्रा, अभिश्रेष्ठ तिवारी, सावन शुक्ला, इकबाल यूसुफ, कुमार विकास, विवेक मिश्रा, महबूब खैराबादी, हाफिज मसूद महमूदाबादी, इकरार मिर्जा, अफजल यूसुफ और डॉ. वसीउद्दीन आदि शायरों ने अपने कलाम के जरिये मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे, सामाजिक सरोकारों और जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से पेश किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मोहम्मद जमीर को जिया अल्वी एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड प्रदान किया गया। समाजसेवा के लिए सैयद इमरान किरमानी को जिया अल्वी ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सय्यद मोईन अल्वी व सचिव सय्यद लारैब अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें