फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर पीओ नेडा का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तत्परता के साथ किया जाए। पीओ नेडा के स्तर पर एक शिकायत 15 दिसंबर से लंबित थी। इस कारण डिफाल्ट श्रेणी में होने के साथ वह बैठक में अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लंबित सभी शिकायतों को 31 दिसंबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। पात्रों को देय लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। इससे उन्हें शिकायत न करनी पड़े। जनपद स्तर पर प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को नियमित रूप से देखने और उनको निस्तारित कराएं। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। एडीएम न्यायिक हरि शंकर लाल शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सहित संबंधित अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें