फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना किसी भुगतान के मिलेगा पीएनजी कनेक्शन

Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर वासी अब प्रारंभिक शुल्क का भुगतान किए बगैर पीएनजी गैस कनेक्शन ले सकते हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 22 मई तक यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कंपनी अब तक 18 हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचा चुकी है। करीब 1200 घरों में पीएनजी से चूल्हे भी जल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य शहर में सभी घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाना है।
विज्ञापन


कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक (गैस) विवेक प्रताप सिंह विसेन ने बताया कि बेहद तेज गति से घरेलू उपभोक्ताओं तक पाइप के माध्यम से गैस कनेक्शन पहुंचाने की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की संस्था पीएनजी आरबी की ओर से सीतापुर को शहरी गैस वितरण परियोजना के लिए अधिकृत किया गया है।

टेड़वा चिलौला में कार्यालय की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं को अगले 10 दिन में गैस कनेक्शन से जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। कार्य को गति देने के लिए भारत पेट्रोलियम ने 13 मई से बिना किसी प्रारंभिक शुल्क के गैस कनेक्शन देने की योजना प्रारंभ की है। यह योजना 22 मई तक प्रभावी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 9151506513 नंबर पर अपना नाम और पता लिखकर व्हाट्सएप मेसेज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें