फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीएमश्री सेमौरा बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी। -संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को योग प्रतिभाओं को निखारने के लिए डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया। इसमें जिले भर के 146 छात्र-छात्राओं और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने अपने योग कौशल का परिचय दिया। पीएमश्री सेमौरा ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामनिवास सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमौरा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय मिश्रापुर रनर अप रहा। सब-जूनियर बालक श्रेणी में अमरेश कुमार प्रथम, अंशुमन यादव द्वितीय व प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे।

इसी तरह सब-जूनियर बालिका श्रेणी में साधना सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतीक्षा द्वितीय व छवि तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग बालकों में अंशु वर्मा और बालिकाओं में नैंसी गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में आयुष विभाग, पतंजलि योग संस्थान और बेसिक शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


जिला कोषाध्यक्ष शिवपाल सिंह बघेल ने प्रतियोगिता का संचालन किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


-
प्रदेश स्तर के लिए हुआ चयन
एसोसिएशन के महासचिव अवनीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें