सांडा (सीतापुर)। विकास खंड क्षेत्र सकरन का पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में अव्वल आया है। इस स्कूल से सर्वाधिक नौ बच्चों का छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में चयन हुआ है।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर के कृष्णा तिवारी, भूमिका, साक्षी तिवारी, पीयूष, रजत तिवारी, सोनू, विपिन, मोनू और अंजुली ने बाजी मारी है। किरतापुर के साथ ही कंपोजिट विद्यालय गजनीपुर से तीन, दुगाना से तीन, कंपोजिट विद्यालय कलिमापुर से दो, शेखवापुर से दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय पखानियापुर से एक, अंदूपुर से एक, जमलापुर से एक, पटना बघेलिया से एक, पचदेवरा से एक, रौवापुर नेवादा से एक व क्योटाना हरदोपट्टी से एक बच्चे का चयन हुआ है। इस परीक्षा में कुल 26 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं।
सकरन के खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले के 2330 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 353 बच्चे चयनित हुए। सकरन का पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर प्रथम स्थान पर आया है। इन सभी सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिवर्ष बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी कुल धनराशि 48 हजार है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस परीक्षा में बीते वर्ष भी सकरन ब्लॉक से बच्चे जनपद में प्रथम स्थान पर रहे थे। बच्चों की इस उपलब्ध पर शिक्षक ओमकार पांडेय, राधा कृष्ण दीक्षित, मोहम्मद हारुन, पतिराम, वीरेंद्र वर्मा, चंद्रेश कुमार, कफील अहमद, धीरेंद्र पटेल व अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।