फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीएम मोदी की भतीजी ने मां ललिता के दर्शन किए

Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
नैमिष पहुंची पीएम मोदी की भतीजी।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी सोनल बेन मोदी बृहस्पतिवार को नैमिष पहुंचीं। उन्होंने मां ललिता देवी समेत विभिन्न देव स्थानों पर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान नैमिष के महात्म्य से वे बेहद प्रभावित नजर आईं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी की पुत्री सोनल बेन मोदी प्रथम बार नैमिषारण्य पहुंची थीं। यहां सबसे पहले उन्होंने आदि शक्ति मां ललिता देवी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद चक्रतीर्थ में आचमन कर हनुमान गढ़ी में बजरंग बली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सोनल मोदी ने बताया कि सत्य नारायण भगवान की कथा में इस तीर्थ के बारे में पढ़ा था। यहां के बारे में पढ़कर आने की इच्छा मन में प्रबल हो गई। उन्होंने कहा कि आज इस तीर्थ में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वास्तव में जितना पढ़ा था यहां की पावन धरा उससे भी बढ़कर पौराणिकता संजोए हुए है। इस दौरान सोनल बेन ने बटुक ब्राह्मणों को दक्षिणा प्रदान की और डंडी स्वामियों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर योगेंद्र दीक्षित व महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें