फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक महत्व के लगेंगे पौधे

Sun, 06 Sep 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि मुनियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के विकास के लिए यहां धार्मिक महत्व के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत तीर्थ स्थल पर नक्षत्र वाटिका, नौ ग्रह वाटिका, छोटी पंचवटी व हरिशंकरी की स्थापना होगी। साथ ही फलदार व औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। नैमिष तीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर वन विभाग की 160.39 लाख की कार्ययोजना को मंडलायुक्त महेश गुप्ता ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

योजना के तहत नैमिष को  पॉलीथिन से मुक्त कर लोगों को जागरूक करने, आयरन ट्री, बिक गार्ड लगाने व पौधरोपण का बृहद अभियान चलेगा। नैमिष तीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर वन विभाग की 160.39 लाख की कार्ययोजना को मंडलायुक्त महेश गुप्ता ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बजट आते ही वन विभाग पूरे तीर्थ स्थल में अभियान चलाकर कार्य शुरू कराएगा। वन विभाग की यह कार्ययोजना मुख्य वन संरक्षक की संस्तुति के बाद मंडलायुक्त को भेजी गई थी, जहां इस कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें