फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पॉलिथीन से ढके गए कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे खंभे

Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के खंभों को प्लास्टिक की शीट लपेटकर ढक दिया गया है। बिजली विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे लगभग 500 बिजली के खंभों को ढका है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर विभाग सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरत रहा है। चहलारी घाट से जहांगीराबाद तक और महमूदाबाद नगर पालिका में सिधौली मार्ग, बिसवां मार्ग, रामपुर मथुरा मार्ग, संकटा देवी मंदिर मार्ग, मोतीपुर चौराहा मार्ग सहित सरैंया, थानगांव आदि कई जगहों पर खंभों पर प्लास्टिक की शीट लपेटकर टेप लगाया गया है, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। ऐसे लगभग 500 से अधिक खंभों को ढक दिया गया है। विभाग के कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों पर कई जगह तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें